दबंग दिल्ली हमारे खेल से अनभिज्ञ : सुकेश हेगड़े

हैदराबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में पदार्पण कर रही नई टीम गुजरात फॉर्च्यूनजाइंट्स के कप्तान सुकेश हेगड़े का मानना है कि मंगलवार को दिल्ली दबंग के खिलाफ अपने मैच में उनकी टीम का पलड़ा भारी होगा।

हैदराबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में पदार्पण कर रही नई टीम गुजरात फॉर्च्यूनजाइंट्स के कप्तान सुकेश हेगड़े का मानना है कि मंगलवार को दिल्ली दबंग के खिलाफ अपने मैच में उनकी टीम का पलड़ा भारी होगा।

उनका कहना है कि गुजरात की टीम को अभी तक खेलते हुए किसी ने नहीं देखा है और यही उनकी टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।

हेगड़े ने कहा, “राइडर सचिन तंवर, हरफनमौला खिलाड़ी रोहित गुलिया और सी. कलई अरासन पीकेएल में पहली बार खेल रहे हैं। हमारे विरोधियों को उनके खेल के बारे में पता नहीं है।”

उन्होंने कहा, “हमने दिल्ली का खेल देखा है उसका विश्लेषण किया है। इसलिए, स्वाभाविक रूप से ऐसी स्थिति में हमारा पलड़ा भारी है।”

गुजरात की टीम अपने पहले मैच में मंगलवार को दिल्ली से भिड़ेगी। इस मैच में हेगड़े पीकेएल में अपना 50वां मैच खेलेंगे।

उन्होंने कहा कि रेडर महेंद्र राजपूत, सचिन तंवर, राकेश नरवाल और ईरान के डिफेंडर जल अत्राली और अबोजार मिगानी के होने से उनकी टीम काफी संतुलित है।

उन्होंने कहा, “हमारे पास महेंद्र राजपूत, सचिन तंवर और राकेश नरवाल जैसे युवा रेडर हैं। हमने अपने डिफेंस पर काफी मेहनत की है।”

उन्होंने कहा, “फजल अत्राली और अबोजर मिगानी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि उनसे हमें क्या उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493