उप्र में प्रतिदिन 44 हजार शौचालयों का निर्माण करना होगा : मुख्य सचिव

उन्होंने जनपद शामली एवं गंगा नदी के किनारे सभी गांव ओडीएफ घोषित हो जाने पर संबंधित अधिकारियों के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य संबंधित अधिकारियों को भी शौचालयों के निर्माण में गति लाकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करना होगा। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धीमी गति वाले जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे मॉनीटरिंग कर शौचालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं।

मुख्य सचिव सोमवार को योजना भवन में वीडियो कॉंन्फ्रेसिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया, “स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में सराहनीय कार्य करने वाले मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को पुरस्कृत भी कराया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति आगामी दो अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश में लगभग एक करोड़ 55 लाख शौचालयों का निर्माण कराना होगा।”

उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रतिदिन लगभग 44 हजार शौचालयों का निर्माण निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कराना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493