दमिश्क के निकट ‘शांति व्यवस्था’ की अवधि बढ़ाई गई

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “कुछ आतंकवादी समूहों को नागरिकों को निशाना बनाने से रोकने के लिए ‘शांति व्यवस्था’ अतिरिक्त 24 घंटों के लिए बढ़ा दी गई है।”

सीरियाई सेना ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि दमिश्क के संवेदनशील इलाकों और उत्तर पश्चिमी प्रांत लटाकिया में अर्धरात्रि के बाद ‘शांति व्यवस्था’ की स्थिति लागू कर दी जाएगी।

सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था, “संघर्ष विराम पर बनी सहमति को बरकरार रखने के लिए शनिवार को दमिश्क के पूर्व में पूर्वी घौता के कुछ इलाकों में और लटाकिया में ‘शांति व्यवस्था’ की स्थिति लागू रहेगी।”

सेना के बयान के मुताबिक, यह ‘शांति व्यवस्था’ दमिश्क के पूर्व में 24 घंटे और लटाकिया के उत्तर में 72 घंटे जारी रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493