‘जनता दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में नीतीश पर कागज फेंका

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को आयोजित ‘जनता के दरबार’ में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक ने मुख्यमंत्री पर कागज फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश कुमार ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान एक युवक अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री अभी अन्य लोगों की फरियाद सुन ही रहे थे कि युवक मुख्यमंत्री की ओर कागज फेंक दिया, जो कुछ दूर जाकर गिरा।

पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक को मीडिया से दूर रखा गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने मुख्यमंत्री के ऊपर कागज क्यों फेंका और किस समस्या को लेकर जनता दरबार पहुंचा था।

कथित रूप से युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

जनता दरबार में मुख्यमंत्री सोमवार को समान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध समेत कई विभागों से संबंधित समस्याएं सुन रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493