दमोह में बाइक पुल से टकराई, 4 मरे

दमोह, 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बुधवार सुबह एक मोटर साइकिल पुल से टकराने के बाद सड़क किनारे रखे पाइपों के ढेर पर जा गिरी, जिससे उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और बेटा शामिल हैं।

बटियागढ़ थाने के प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने आईएएनएस को बताया, “बुधवार सुबह मछिंदरी सेमरा निवासी मिट्ठू आठ्या अपनी पत्नी उम्मी व बेटे गोलू तथा एक रिश्तेदार के साथ मोटर साइकिल से छतरपुर से लौट रहे थे, तभी घाटी क्षेत्र में उनकी मोटर साइकिल तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पुल से टकरा गई और निर्माण कार्य के लिए रखे पाइपों के एक ढेर पर जा गिरी।”

पटेल के मुताबिक, “इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493