मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना का कहना है कि उनकी आने वाली रोमांटिक-हास्य फिल्म ‘दम लगाके हइशा’ एक अलग जायका देती है।
आयुष्मान ने यहां मंगलवार को फिल्म के प्रचार से संबंधित एक कार्यक्रम में कहा, “दम लगाके हइशा’ एक अनोखी व अलग फिल्म है। मैं इसमें उत्तर प्रदेश के एक सीधे-सादे युवक की भूमिका निभा रहा हूं, जो हरिद्वार, ऋषिकेश में रहता है और अशिक्षित है। वह जिंदगी में असफल रहा है। वह कैसेट की एक दुकान चलाता है। फिल्म 1994 की पृष्ठभूमि लिए हुए है।”
अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “वह गायक कुमार सानू का मुरीद है। फिल्म का संगीत कमाल का है। यह एक मजेदार फिल्म है।”
शरत कटारिया निर्देशित ‘दम लगाके हइशा’ 27 फरवरी को रिलीज हो रही है। इससे भूमि पेदनेकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath