दयाशंकर की फालतू चुनौती के लिए वक्त नहीं : मायावती

उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर रविवार की सुबह मऊ की जेल से छूटकर सीधा लखनऊ पहुंचे थे और अपनी पत्नी स्वाति सिंह के साथ राजधानी के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सीधा बसपा प्रमुख मायावती को खुली चुनौती देते हुए कहा था, “सूबे में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। अगर हिम्मत है तो मायावती किसी भी सामान्य सीट से मेरी पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। स्वाति निर्दलीय चुनाव जीतकर दिखाएंगी और मायावती को अपनी औकात पता लग जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि राजनीति में गाली-गलौज वाली भाषा के प्रयोग के प्रणेता और पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तारी से पहले जब गुप्तवास में थे, तो उनकी पत्नी ने मायावती के अपमान का बदला लेने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उनके समर्थकों ने पोस्टर तैयार करवाया था, जिसमें स्वाति को ‘दुर्गा’ और मायावती को ‘शूर्पणखा’ का रूप दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493