दयाशंकर भाजपा नेता होने के कारण नहीं हो रहे गिरफ्तार : राबड़ी

पटना, 27 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पाणी करने वाले उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी दयाशंकर बेफिक्र होकर भाजपा शासित झारखंड में घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा।

राबड़ी देवी ने बुधवार को संवाददाताओं द्वारा दयाशंकर को देवघर में देखे जाने के प्रश्न पर कहा, “मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला भाजपा शासित राज्य में घूम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देख रहे हैं, उनको शर्म आनी चाहिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोगों के लिए यह अपनी पार्टी की बात है, इस कारण दयाशंकर को छोड़ा जा रहा है।

गौरतलब है कि बुधवार को पटना से प्रकाशित कुछ समाचार पत्रों में दयाशंकर के देवघर में देखे जाने संबंधित खबरें प्रकाशित हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस मामले में लखनऊ में दयाशंकर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में राजद के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद उत्तर प्रदेश में कभी चुनाव नहीं लड़ी है और इस बार भी नहीं लड़ेगी।

राबड़ी देवी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में तथाकथित गोरक्षकों द्वारा दो मुस्लिम महिलाओं की पिटाई करने पर कहा कि भाजपा, बजरंगदल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सब एक ही है। इनका काम हिंदुओं और मुस्लिमों को लड़ाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493