दरभंगा-नई दिल्ली के बीच एक फेरे में चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन

लखनऊ, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। रेलवे प्रशासन ने छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली के बीच एक फेरे में छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

लखनऊ, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। रेलवे प्रशासन ने छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए दरभंगा-नई दिल्ली के बीच एक फेरे में छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 04463 दरभंगा-नई दिल्ली छठ स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर को दरभंगा से एक फेरे में 1.10 बजे रवाना होगी और नई दिल्ली अगले दिन 2.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में थर्ड एसी के तीन, 14 स्लीपर क्लास, दो जनरल क्लास और दो लगेज वैन कोच लगाएं जाएंगे। इस ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, चंदौसी, मुरादाबाद स्टेशनों पर होगा।

रेलवे प्रशासन लोकमान्य तिलक-लखनऊ साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे में वृद्धि की है। भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन चार फेरे में बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 02107 लोकमान्य तिलक-लखनऊ साप्ताहिक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 व 28 नवंबर को दो फेरे में प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02108 22 व 29 नवंबर को दो फेरे में प्रत्येक रविवार लखनऊ से चलेगी। इस गाड़ी के कोच, मार्ग, ठहराव और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493