दरवाजे खुल गए हैं, समाजवादी अब गले मिलने के लिए तैयार : अखिलेश

अखिलेश ने गुरुवार को सपा मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज को उनके समर्थकों संग सपा में शामिल कराया। सरोज और उनके समर्थकों की बड़ी संख्आ से अखिलेश खुश दिखे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि आज चुनाव हो जाए तो उप्र का नजारा कुछ और होगा।

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश नवरात्र के संदर्भ में कहा, “मां के आशीर्वाद से शुरुआत हो गई है। जब शुरुआत ऐसी हुई है, तो वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में क्या होगा।”

उन्होंने कहा कि उप्र के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “उप्र के आंकड़े यदि अच्छे होंगे तो देश के आंकड़े अच्छे होंगे। आबादी के हिसाब से उप्र सबसे बड़ा राज्य है। इस प्रदेश की राजनैतिक हैसियत भी अपनी अलग है। उप्र विकास करेगा तो देश अपने आप तरक्की कर जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493