दर्शकों को चौंकाना मेरी सबसे बड़ी खुशी : ताहिर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ में सोनाक्षी सिन्हा और जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी दर्शकों को चौंकाना है।

ताहिर (29) ने ‘मर्दानी’ (2014) फिल्म में नकारात्मक किरदार निभा अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अभिनय देव निर्देशित ‘फोर्स 2’ में भी उनकी नकारात्मक भूमिका है। फिल्म साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है।

यह पूछे जाने पर कि वह अन्य शैलियों की फिल्में भी करना चाहते हैं? उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं एक अभिनेता हूं। मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी दर्शकों को चौंकाना है। मैं हर तरह की भूमिकाएं करने को लेकर उत्साहित हूं।”

ताहिर का कहना है कि वह कॉमेडी, रोमांटिक व मार्शल आर्ट से लबरेज फुल एक्शन फिल्म में काम करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह तो महज उनकी शुरुआत है। उन्होंने कहा, “इसलिए मैं हर तरह की भूमिकाएं करने के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493