हिमाचल रोडवेजकर्मियों की हड़ताल

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों ने सोमवार रात से दो दिन की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

एचआरटीसी के करीब 8,000 कर्मचारियों ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमन तथा पेंशन लाभों की मांगों को लेकर दो दिनी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

एचआरटीसी के पास 2,500 बसें हैं, जो राज्य के भीतर और बाहर चलती हैं।

परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार रात तक चार्टर्ड और अन्य राज्यों की रोडवेज बसों का संचालन भी रोकने की चेतावनी दी है।

परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी उचित मांगें मानी जाएंगी।

हिमाचल रोडवेजकर्मियों की हड़ताल की चेतावनी से यहां होटल संचालकों में चिंता व्याप्त है, जिन्हें गर्मी से तपते मैदानी इलाकों से इस पहाड़ी क्षेत्र में अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

इस सीजन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला तथा आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे हैं। पर्यटकों की आमद अभी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493