दलबीर सिंह चीन दौरे पर, सीएमसी के उपाध्यक्ष से मिलेंगे (लीड-1)

बीजिंग, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग सोमवार से चीन के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वह इस दौरान नानजिग में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड का दौरा करेंगे।

बीजिंग, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग सोमवार से चीन के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वह इस दौरान नानजिग में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड का दौरा करेंगे।

वह केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष फान चांगलोंग से भी मुलाकात करेंगे।

भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने कहा, “वह चीन में हैं।”

पूर्वी थिएटर कमांड पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पांच क्षेत्रों में से एक है। पीएलए विश्व की सबसे बड़ी स्थाई सेना है।

दूतावास ने कहा, “इस दौरे का उद्देश्य चीन के साथ आपसी चिंताओं और साझा हितों से जुड़ा हुआ है, जिसमें आतंकवाद, मानवीय सहायता और शांति स्थापना प्रशिक्षण शामिल हैं।”

बयान के मुताबिक, “यह दौरा रक्षा सहयोग के क्षेत्र में पीएलए के साथ संबंधों को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और विश्वास का निर्माण करने का एक अवसर है। वह इन्फेंट्री डिविजन और सैन्य हवाई रक्षा ब्रिगेड सहित सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगे।

दलबीर सिंह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देश पुणे में संयुक्त सैन्याभ्यास कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493