बंगाल के सरकारी अस्पताल में आग लगी (लीड-1)

कोलकाता, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एस.एस.के.एम अस्पताल में सोमवार को आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं इसकी पुष्टि की।

अस्पताल पहुंचने के बाद ममता ने कहा, “आग नियंत्रण में है। सभी मरीज सुरक्षित हैं। कुछ मरीजों को अन्यत्र स्थानान्तरित किया गया है। कोई घायल नहीं हुआ है।”

रोनाल्ड रॉस बिल्डिंग के सबसे ऊपरी तल पर स्थित पुस्ताकालय से धुआं उठने के बाद दहशत का माहौल बन गया था।

पुस्तकालय के एक तल नीचे प्लास्टिक सर्जरी और पुरुष व महिला वार्ड स्थित है।

अग्नि और आपातकालीन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी ने कहा कि अग्निशमन दल की 16 गााड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई थीं और आग अब नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “सरकार ने अस्पताल में स्थाई अग्नि शमन केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है। एक कार्यालय बनेगा और दो दमकल गाड़ियां मंगलवार से खड़ी रहेंगी।”

विगत तीन महीने में पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में यह तीसरी बार आग लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493