धर्मशाला, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दलाईलामा तथा अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने तिब्बती नववर्ष लोसार के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। निर्वासित तिब्बती सरकार ने एक बयान में बुधवार को यहां यह जानकारी दी।
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के अनुसार, केरी ने कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति (बराक) ओबामा तथा अमेरिका के लोगों की तरफ से मैं तिब्बत के सभी लोगों को लोसार के मौके पर शुभकामनाएं देता हूं।”
बयान के मुताबिक, “अमेरिका लोसार के मौके पर भूटान, नेपाल भारत व तिब्बत के लोगों के साथ है।”
15 दिवसीय लोसार आठ फरवरी से शुरू हुआ, जिस दौरान प्रार्थना, समारोह, अनुष्ठान व लोक नृत्य के कार्यक्रम होंगे।
दलाईलामा ने खुद को स्वस्थ बताते हुए एक संदेश में कहा, “मैं आपको कहना चाहता हूं कि मैं बेहद अच्छा हूं। दिन में बस कुछ पल ही इलाज होता है, लेकिन इलाज के पूरा होने में वक्त लगेगा। परेशान होनेवाली कोई बात नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath