‘द इन्विजबल मैन’ में अभिनय करेंगे जॉनी डेप

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जॉनी डेप को 1933 की विज्ञान पर आधारित हॉरर फिल्म ‘द इन्विजबल मैन’ में अभिनय के लिए उतारा गया है।

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जॉनी डेप को 1933 की विज्ञान पर आधारित हॉरर फिल्म ‘द इन्विजबल मैन’ में अभिनय के लिए उतारा गया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म फिलहाल लेखक, निर्देशक विहीन है, लेकिन यूनिवर्सल पिक्च र्स के नए क्लासिक मोंस्टर यूनिवर्स पहल का हिस्सा है, जिसकी अगुवाई एलेक्स कुत्र्जमैन और क्रिस मॉर्गन कर रहे हैं।

एच.जी. वेल्स उपन्यास पर आधारित 1933 की मूल फिल्म क्लाउड रैन द्वारा अभिनीत है, इसमें उन्होंने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, जिसने अदृश्य होने के विभिन्न प्रायोजनों का पता लगाया था।

‘मोंस्टर यूनिवर्स’ की पहली फिल्म ‘द मम्मी’ है, जिसमें टॉम क्रूज ने अभिनय किया है और यह जून 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493