नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को कहा कि भारत अफ्रीका महादेश में तिलहन और दलहन उत्पादन में विभिन्न देशों के साथ सहयोग करना चाहता है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित भारत-अफ्रीका कृषि व्यापार मंच में कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि भारतीय कंपनियां अफ्रीकी कंपनियों के साथ तिलहन और दलहन की खेती में सहयोग के अवसर ढूंढ़ेंगी, जिसका उत्पादन पिछले कुछ वर्षो से कम रहा है।”
वर्तमान बिजाई सत्र में दलहन और तिलहन दोनों के जोत में साल-दर-साल आधार पर गिरावट दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि देश दलहन और तिलहन की मांग पूरी करने के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है।
मंत्री ने कहा है कि देश में पूर्वी क्षेत्र में कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान दिया गया है और दूसरी हरित क्रांति का श्रीगणेश हुआ है।
सिंह ने कहा, “सरकार ने कृषि विकास के लिए राज्यों को 300 करोड़ रुपये दिए हैं, इसमें से 125 करोड़ रुपये पूर्वी राज्यों के लिए हैं।”
dharmpath.com dharmpath