दलाई लामा की सेहत में अब सुधार

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सीने में संक्रमण के बाद यहां मंगलवार मैक्स अस्पताल में भर्ती कराए गए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को अगले दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है और उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुछ और समय बिताने की उनकी योजना है।

दलाई लामा के निजी सचिव तेनजिन तकल्हा ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि 83 वर्षीय “दलाई लामा ने कल सुबह बैचेनी महसूस होने के बाद धर्मशाला से दिल्ली के लिए उड़ान ली।”

तकल्हा ने कहा, “डॉक्टरों ने उनकी जांच की और सीने में संक्रमण होने का पता चला। उनका इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। दो दिनों में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।”

मैक्स अस्पताल के एक प्रवक्ता ने दलाई लामा के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493