धर्मशाला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा धर्मनिरपेक्ष पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए छह अप्रैल से पांच दिनों तक दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों के साथ बातचीत करेंगे।
दलाई लामा के कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दलाई लामा स्कूली शिक्षा प्रणाली में मूल मानवीय मूल्यों को शामिल करने पर भी चर्चा के लिए शैक्षणिक पेशेवरों और वैज्ञानिकों से मिलेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान दलाई लामा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और अमेरिकी दूतावास के स्कूल, स्प्रिंगडेल्स स्कूल का भी दौरा करेंगे। इन जगहों पर वह करुणा और वैश्विक जिम्मेदारी, शांति और स्कूलों में नैतिक मूल्यों की शिक्षा, आचार शास्त्र और खुशी जैसे विषयों पर व्याख्यान देंगे।
dharmpath.com dharmpath