दलाई लामा नेपाल त्रासदी राहत में गायत्री परिवार के साथ

हरिद्वार, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों के लिए भारत सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जहां साथ मिलकर कार्य कर रही हैं, वहीं धर्म क्षेत्र से जुड़े दो बड़े संस्थान भी एक साथ खड़े हो गए हैं। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने भी गायत्री परिवार द्वारा आपदा में प्रदान की जा रही भारतीय सहायताओं को हृदय से सराहा है। यह जानकारी धर्मशाला में उनसे मिलकर लौटे डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने दी।

डॉ. चिन्मय गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या के वरिष्ठ प्रतिनिधि के रूप में धर्मशाला गए थे।

उन्होंने बताया कि दलाई लामा भी इस त्रासदी से काफी आहत हैं और उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को यथोचित सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार भूकंप आने के तुरंत बाद से ही राहत कार्य में जुटा हुआ है।

गायत्री परिवार की ओर से अब तक भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र नेपाल के काठमांडू, जलजीरे (सिंधु) और भक्तपुर में बैस कैम्प चलाकर लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। इन कैम्पों में करीब पांच हजार से अधिक सेवाव्रती युवा जुटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493