दलाई लामा ने तिब्बती नववर्ष की बधाई दी

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 6 फरवरी (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को तिब्बती नववर्ष ‘लोसर’ के मौके पर लोगों को बधाई दी और अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

अमेरिका के एक अस्पताल में प्रोस्टेट का उपचार करा रहे दलाई लामा ने आठ फरवरी से शुरू हो रहे पखवाड़े भर के लोसर के मौके पर एक वीडियो संदेश भेजा है।

अपने स्वस्थ होने का आश्वासन देते हुए बौद्ध धर्मगुरु ने कहा, “मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं स्वस्थ हूं। उपचार पूरा होने में समय लगेगा, लेकिन यह गंभीर नहीं है।”

लोसर के उपलक्ष्य में सभी को तिब्बती शुभकामना ‘लोसर ताशी डेलेक’ कहते हुए दलाई लामा ने सभी से इसके अनुरूप व्यवहार करने का आग्रह किया।

लोसर उत्सव में प्रार्थनाएं, लोक नृत्य और खुशियां मनाने से जुड़ी पवित्र और धार्मिक रीतियां शामिल होती हैं।

दलाई लामा के कार्यालय ने यहां बताया कि मिनिसोटा के मायो क्लीनिक में उनका प्रोस्टेट का उपचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493