गौतमबुद्ध नगर, 24 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में दबंगो द्वारा दलित युवक के ऊंगली काटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित युवक का दादरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक धूम-मनिकपुर गांव के रहने वाले टीटू ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात घर का सामान लेकर भैंसा बुग्गी से लौट रहा था। जैसे ही वह गांव में दाखिल हुआ उसे रास्ते से हटने के लिए कहा गया। नहीं हटने पर तीन युवक भड़क गए और टीटू को बुग्गी से उतार कर जमकर पिटाई की।
इसी दौरान हमलावरों ने उसकी बाएं हाथ की ऊंगली काट दी और उसे लेकर भाग निकले। आस-पास के लोगों की मदद से टीटू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ बादलपुर मनोज यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath