दलित छात्रा हत्याकांड : बहन को पूछताछ के लिए बुलाया

पेरुम्बावूर (केरल), 9 मई (आईएएनएस)। यहां अर्नाकुलम जिले में दलित छात्रा जीशा की हत्या के 12 दिन बाद सोमवार को पुलिस उसकी बहन दीपा को पूछताछ के लिए ले गई।

पुलिस की जांच टीम ने बीते दो दिनों में दीपा के अंकल को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिनके साथ दीपा रह रही थी।

पुलिस दीपा की कॉल लिस्ट भी जांच रही है। दरअसल, उसके अंकल ने पुलिस को बताया था कि दीपा फोन पर बहुत लंबी बातचीत करती है।

दीपा ने रविवार को कहा कि उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है।

वहीं, पुलिस ‘भया’ नाम से जाने जाने वाले एक प्रवासी मजदूर की तलाश में है।

जांच टीम ने पता लगाया है कि 27 वर्षीया जीशा की हत्या 28 अप्रैल को शाम 5.45 बजे के आसपास हुई थी। उसके बाद उसका क्षत-विक्षत शरीर उसकी मां राजेश्वरी को मिला था।

पुलिस का मानना है कि जीशा की हत्या से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

पुलिस ने अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493