दलित साहित्यकार किरवले की हत्या पर लोगों ने शोक जताया

कोल्हापुर (महाराष्ट्र), 4 मार्च (आईएएनएस)। प्रख्यात दलित साहित्यकार कृष्णा किरवले के निवास स्थान पर हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए, जिनकी वित्तीय विवाद को लेकर एक बढ़ई ने हत्या कर दी।

आरोपी प्रीतम जी.पाटिल (30) ने किरवले के घर पर कुछ फर्नीचर बनाया था। पुलिस पाटिल की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस ने कहा कि 25,000 रुपये के विवाद को लेकर शुक्रवार शाम विद्वान, शोधकर्ता, लेखक तथा कार्यकर्ता की राजेंद्र नगर इलाके के बिंदू चौक स्थित घर में हत्या कर दी गई।

जांचकर्ताओं ने कहा कि पाटिल का बकाये राशि को लेकर उनसे विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनपर हमला और हत्या की गई।

किरवले का खून से लथपथ शव उनके घर में पाया गया था।

उनके परिवार में पत्नी कल्पना तथा बेटी अनाघा हैं, जो पुणे के फग्र्यूसन कॉलेज में पीएचडी की छात्रा हैं।

उनके निकटस्थ सहयोगी आलोक जतरातकर ने कहा कि किरवले का अंतिम संस्कार देर शनिवार को पंचगंगा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

हत्या के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर, पुलिस ने शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी और लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493