दलीप ताहिल की घुड़सवारी से सभी हैरान

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ में हाल ही में शुरू हुए शो ‘सिया के राम’ में राजा दशरथ की भूमिक निभा रहे दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल ने शूटिंग के दौरान सभी को अपनी घुड़सवारी के कौशल से हैरान कर दिया।

शो की शूटिंग वर्तमान में दार्जिलिंग में चल रही है।

पौराणिक कथाओं पर आधारित शो होने के कारण दलीप से घुड़सवारी को वास्तविक रूप देने के लिए कहा गया था। इसलिए उन्होंने किसी की मदद के बगैर खुद ही घुड़सवारी करने का फैसला लिया।

दलीप ने अपने बयान में कहा, “राजा दशरथ एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनमें घुड़सवारी और शिकार के लिए भरपूर जोश था। एक बड़े दृश्य के लिए मुझे घुड़सवारी और शिकार साथ में करना था और इसलिए मैं इसकी शूटिंग के लिए काफी उत्साहित था।”

उन्होंने कहा, “मैंने घोड़े के साथ सहज होने की पूरी कोशिश की, जिसका नतीजा यह हुआ कि हमने एक घंटे के अंदर ही उस पूरे दृश्य की शूटिंग कर ली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493