ओला ने विस्तार योजना के लिए जुटाए 50 करोड़ डॉलर

बेंगलुरू, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मोबाइल एप्लीकेशन आधारित टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने अपनी विस्तार योजना के लिए 50 करोड़ डॉलर (3,306 करोड़ रुपये) जुटाने की घोषणा की है।

कंपनी ने यहां अपने एक बयान में कहा, “ताजा निवेश का उपयोग आपूर्ति संबंध कदमों, क्षमता विस्तार और नए उपयोग मामलों में किया जाएगा।”

कंपनी में छठे दौर के इस निवेश में मुख्य रूप से वेंचर साझीदार बेली गिफोर्ड, टाइगर ग्लोबल, सॉफ्टबैंक समूह और डीएसटी ग्लोबल ने निवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493