30 एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,वाराणसी भी शामिल

वाराणसी-सोमवार (29 अप्रैल) को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ऑफिसियल मेल पर वाराणसी समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इस मेल में बताया गया कि वाराणसी और देश के अलग-अलग 30 एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिए गए हैं.  रिमोट का बटन दबाते ही एयरपोर्च ब्लास्ट हो जाएंगे. इस धमकी भरे मेल के बाद एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी गई. फिलहाल जिस मेल आईडी से मेल आया है उसका पता लगाया जा रहा है.

मेल प्राप्त होने के बाद एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित करते हुए सीआईएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की आपात बैठक गई. इस बैठक के बाद एयरपोर्ट परिसर और एयरपोर्ट के पास स्थित गांव में पुलिस और सीआईएसएफ बलों ने जाकर रूट मार्च किया. वहीं ग्रामीणों से ये अपील की गई कि किसी भी तरह से संदिग्ध दिखने वाले की तुरंत पुलिस को सूचना दें.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493