दवे अपने विनम्र व्यक्तित्व के लिए याद रखे जाएंगे : सोनिया

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पर्यावरण मंत्री अनिल दवे के निधन पर दुख जाताया। उन्होंने कहा कि दवे को उनके विनम्र व्यक्तित्व के लिए याद रखा जाएगा।

सोनिया ने एक बयान में कहा, “उनके अचानक निधन से सदमे में हूं।”

सोनिया ने कहा, “दवे एक मृदुभाषी और विनम्र स्वभाव वाले व्यक्ति थे। उन्हें अपने विनम्र व्यक्तित्व के लिए याद रखा जाएगा।”

सोनिया ने दवे के परिवार, प्रशंसकों और समर्थकों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

दवे का नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर निधन हो गया था। इस घटना का सुबह करीब 7.30 बजे पता चला, जब उनके कर्मचारियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की।

दवे की पारिवारिक मित्र मीना अग्रवाल ने उनकी मौत की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “उनके पार्थिव शरीर को इंदौर ले जाया जाएगा।”

मध्यप्रदेश के बड़नगर में जन्मे दवे 2009 से राज्यसभा सदस्य थे।

उन्होंने छह जुलाई, 2016 को केंद्र में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493