दशहरा पर शेयर बाजार बंद

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को दशहरे के अवसर पर बंद हैं। बाजार नियमित कारोबार के लिए कल यानी शुक्रवार को खुलेंगे।

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में एक दिन पहले यानी बुधवार को गिरावट रही थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.17 अंकों की गिरावट के साथ 27,287.66 पर और निफ्टी 9.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,251.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचंकाक सेंसेक्स सुबह 5.52 अंकों की बढ़त के साथ 27,312.35 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,445.24 के ऊपरी और 27,190.55 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 3.30 अंकों की कमजोरी के साथ 8,258.35 पर खुला। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,294.40 के ऊपरी और 8,217.15 के निचले स्तर को छुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493