श्रीनगर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सात नवंबर को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने यहां बुधवार को पार्टी सम्मेलन के दौरान इसकी जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर में सात नवंबर की दोपहर इस रैली को संबोधित करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि मोदी जम्मू क्षेत्र में बगलीहार पनबिजली परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह राज्य के लिए विकास पैकेज की घोषणा भी कर सकते हैं।
सूत्रों ने कहा कि हमें उनके दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य के लिए विकास/बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath