दहशरे के दिन खंडवा में बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत

खंडवा- दशहरे के दिन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों में 8 बच्चियां शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नवरात्र उत्सव के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए आबना नदी पर जाते हुए पुलिया पार करते ये दुखद हादसा हुआ। ये घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडलाफाटा के लोग गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20-25 लोग सवार थे। मौके पर तलाशी अभियान चल रहा है और कलेक्टर के साथ ही प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493