कोलकाता-हवाई कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को चीन के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के इस फैसले के साथ 5 साल से भी अधिक समय के बाद दोनों देशों के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी की वापसी हो रही है.
एयरलाइन 26 अक्टूबर से अपने एयरबस ए320 नियो विमान का इस्तेमाल करते हुए कोलकाता से ग्वांगझू के लिए रोजाना नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने जा रही है. नियामक मंजूरियों के अधीन, इंडिगो आने वाले महीनों में दिल्ली और ग्वांगझू के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की भी योजना बना रही है.
dharmpath.com dharmpath