दहेज के लालच में पत्नी को जलाकर मारा

कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में बुधवार को दहेज को लेकर हुए विवाद के बाद महिला को उसके पति द्वारा जलाकर मार डाला गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, झारग्राम के बेलियाबेरा क्षेत्र के निवासी सचिन राउत ने अपनी पत्नी पूर्णिमा पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसे आग हवाले करने के बाद वहां से भाग गया।

पुलिस ने कहा, “पूर्णिमा के परिवार ने सचिन और उसके परिजनों पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।”

पुलिस ने कहा, “शिकायत के अनुसार, सचिन अक्सर अपनी पत्नी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। बुधवार को दहेज संबंधी विषय पर पति और पत्नी के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी।”

सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी मां फरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493