मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव की है, जहां दहेज लोभियों के इस कृत्य से ग्रामीण भी हतप्रभ हैं।
सुमेरपुर संवाददाता के मुताबिक, ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर गांव के रामबाबू ने अपनी बेटी भागवती की शादी जनवरी 2013 में देवगांव सुमेरपुर निवासी बिंदा प्रसाद के बेटे अखिलेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसका पति, ससुर, सास रामबाई, ननद सुनीता व कौशिल्या दहेज कम मिलने का ताना मारने लगे।
बताते हैं कि पचास हजार रुपये, मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग के लिए भागवती के साथ ससुराल में मारपीट की गई। इसी बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया जो इन दिनों आठ माह की है।
बताया जाता है कि होली के बाद इस युवती को ससुराल में जमकर पीटा गया और आठ माह की बच्ची को छीनकर उसे घर से बाहर कर दिया।
पीड़ित महिला ने इस मामले की तहरीर सुमेरपुर थाने में देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुमेरपुर के एसओ का कहना है कि इस प्रकरण की गहराई से जांच कराई जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath