दाढ़ी के बिना लगता है शरीर पर कुछ नहीं : आयुष्मान

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ में दाढ़ी के साथ दिखाई देंगे। लेकिन फिलहाल उन्होंने दाढ़ी कटवा ली है। इस पर उनका कहना है कि दाढ़ी कटवा लेने के बाद जैसे लगता है कि शरीर पर कुछ नहीं है।

भूमि पेडणेकर के साथ फिल्म ‘मनमर्जियां’ आयुष्मान की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘दम लगा के हईशा’ में काम किया था।

फिल्म में आयुष्मान एक पंजाबी किरदार में नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ाई थी।

हालांकि, अब अभिनेता ने अपनी दाढ़ी कटवा ली है।

आयुष्मान ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “मैंने दाढ़ी कटवा ली है। जैसे लगता है कि शरीर पर कुछ है ही नहीं।”

फिल्म में विक्की कौशल भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493