ब्रसेल्स हमलों में 1 चीनी नागरिक की मौत

दूतावास ने बेल्जियम के गृह और विदेश मंत्रालय के आपातकाल केंद्र द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद कहा कि यह व्यक्ति मंगलवार से ही लापता था और दुर्भाग्यवश हमलों का शिकार बन गया।

चीनी दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक, “हम अपने नागरिक की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और आतंकवादियों के इस भयावह कृत्य की घोर निंदा करते हैं।”

दूतावास ने बताया कि हम बेल्जियम प्रशासन और मृतक के परिवार के निकट संपर्क में बने रहेंगे और इस हादसे से निपटने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि ब्रसेल्स में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे और यूरोपीय संघ संस्थानों के पास मीलबीक स्टेशन की मेट्रो के एक कोच में आत्मघाती बम विस्फोट हुए थे, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493