दादरी कांड : केजरीवाल को पीड़ित परिवार से मिलने से रोका

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के दादरी में कथित रूप से गोमांस खाने पर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिए गए एक व्यक्ति के परिवार से मिलने से रोक दिया। पुलिस ने उन्हें पीड़ित परिवार के गांव में प्रवेश ही नहीं करने दिया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “हमें पुलिस और प्रशासन ने रोका। महेश शर्मा (मंत्री) और ओवैसी (मुस्लिम नेता असददुद्दीन ओवैसी) को पुलिस ने नहीं रोका, तो फिर मुझे क्यों? मैं तो सबसे ज्यादा शांतिप्रिय व्यक्ति हूं।”

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे के बिसरा गांव में सोमवार रात 50 साल के मोहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उन्होंने गोहत्या की थी।

केजरीवाल के साथ शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास, संजय सिह और आशुतोष पीड़ित परिवार से मिलने दादरी गांव जा रहे थे।

संजय ने संवाददाताओं से कहा, “प्रशासन से पूछा कि हमें उन्होंने क्यों रोका?”

उन्होंने कहा कि उन्हें गांव से बहुत दूर एक अतिथिगृह में ले जाया गया।

संजय ने कहा, “प्रशासन हमें नहीं बता रहा है कि उन्होंने हमें क्यों रोक दिया और क्यों अतिथिगृह ले गए?”

उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि प्रधानमंत्री को यहां आना चाहिए और एक संदेश देना चाहिए, ताकि ऐसा फिर कभी न हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493