दादरी घटना पर बोले अखिलेश, अफवाहों से बहुत कुछ होता है

लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पहली बार ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में हुई घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि अफवाहों में कुछ नहीं होता, लेकिन अफवाहों से बहुत कुछ होता है।

यहां जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित साइकिल रैली कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश ने ये बातें कहीं। उन्होंने इस साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा, “अफवाहों में कुछ नहीं होता है, लेकिन अफवाहों से बहुत कुछ होता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने से ही भारत का नाम रोशन होगा। हमारा भारत यही सिखाता है कि जो जैसा चाहे, वैसा रहे। आबादी के साथ ही देश में समस्याएं भी बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा, “साइकिल केवल एक चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि फायदेमंद चीज है। जो साइकिल चलाएगा, वह स्वस्थ रहेगा। साइकिल चलाने से खर्च में भी बचत होगी। साइकिल के प्रति लोगों को जागरूक करना है।”

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के दादरी इलाके में बुधवार को 50 साल के एक शख्स मोहम्मद अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके 22 साल के बेटे को अधमरा करके छोड़ दिया गया। आरोप था की उन्होंने अपने घर में गाय का मांस रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493