दादरी हत्याकांड : मोदी की चुप्पी पर आप ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के दादरी में 55 वर्षीय मोहम्मद अखलाक की पीट-पीट कर की गई हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर रविवार को सवाल खड़े किए और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के खिलाफ सांप्रदायिक घटना को बढ़ावा देने को लेकर जांच कराने की मांग की।

आप ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर जानबूझ कर चुप्पी साध ली है, जो एक तरह से भाजपा के गुर्गो को अधिकतम सांप्रदायिक दरार पैदा करने के लिए मूक समर्थन है।”

बयान में कहा गया है कि भाजपा दादरी में समस्या को हवा दे रही है, और पार्टी के एक नेता के बेटे की गिरफ्तारी के बाद इस घटना में भाजपा की भूमिका साफ हो गई है।

आप ने कहा है, “पीड़ित के घर पर हमला करने के लिए बैठक बुलाने के प्रमुख संदिग्ध के रूप में भाजपा के एक नेता के बेटे की गिरफ्तारी के बाद दादरी की घटना में भाजपा की संलिप्तता बिल्कुल स्पष्ट हो गई है।”

बयान में कहा गया है, “आप दादरी में केंद्र के हस्तक्षेप की मांग करती है और प्रधानमंत्री से यह स्पष्टीकरण चाहती है कि क्या वह घटना का समर्थन करते हैं या समाज के सौहाद्र्र और एकता को नष्ट करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

अखलाक को उसके घर से खींच कर इस अफवाह के कारण पीट-पीट कर मारा डाला गया कि उसने गोहत्या की थी और गोमांस खाया था। जबकि परिवार का कहना है कि वे लोग सिर्फ मटन खाए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493