चंडीगढ़ , 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिग्गज पहलवान से अभिनेता बने दारा सिंह की आत्मकथा ‘मेरी आत्म कथा’ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। उनके बेटे बिंदू को उम्मीद है कि यह किताब देश के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
बिंदू ने कहा, “पिताजी की जीवनी अब अंग्रेजी में भी है और यह बहुत जल्द जारी होगी।”
बिंदू ने बताया कि किताब में उनके पिता के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया है। यह हरियाणा के कुछ स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा, “दाराजी पर किताब कई बच्चे पढ़ रहे हैं। मुझे यकीन है कि लोग दाराजी के जीवन से प्रेरणा लेंगे और हमारे देश को दाराजी जैसे चैंपियन मिलेंगे, जो देश में खेलों को ऊपर उठाने में कामयाब होंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath