दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन पटरी से उतरी, महिला की मौत

सिलिगुड़ी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के तीनधरिया इलाके में एक जंगल भ्रमण कराने वाली टॉय ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

सिलिगुड़ी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के तीनधरिया इलाके में एक जंगल भ्रमण कराने वाली टॉय ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

कुर्सियांग उपमंडल के पुलिस अधिकारी ए.एस. कादियान ने कहा, “सिलिगुड़ी जाने वाली इस ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए, इसके बाद यह तेजी से हिलने लगी और पटरी से उतर गई। हिलने के दौरान ट्रेन में सवार पर्यटक खौफ में आ गए और वे कूदने लगे। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई और छह घायल हो गए।”

सिर में चोट लगने की वजह से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान कोलकाता निवासी मोली पाल के रूप में की गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493