दार्जिलिंग में विस्फोटक बरामद

दार्जिलिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में शुक्रवार को बड़ी मात्रा में विस्फोटक, आईईडी बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने कहा कि इस मामले में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कई कार्यकर्ताओं के हाथ हैं।

पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी विस्फोटकों के एक अवैध कारखाने और दार्जिलिंग जिले के लिंबू बस्ती इलाके में कुछ आवासों पर शुक्रवार को मारे गए छापे के दौरान हुई है।

दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक, अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने लिंबू बस्ती में स्थित एक कारखाने में एक छापे के दौरान विस्फोटकों और आईईडी बनाने के उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “इसके अतिरिक्त विशाल दमजान नामक एक व्यक्ति के घर से बम बनाने की कुछ सामग्री और कारतूस की टोपियां बरामद हुई हैं।”

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बात के सबूत मिले हैं कि इसमें जीजेएम के कुछ नेता, कार्यकर्ता और गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) के सदस्य संलिप्त हैं, जिसमें जीजेएम प्रमुख बिमल गुरंग के निजी सहायक दीपेन माले भी शामिल है।

लेकिन शुक्रवार के छापे के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493