‘दास देव’ अब 23 मार्च को रिलीज होगी

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘दास देव’ की रिलीज एक बार फिर टल गई है और अब यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘दास देव’ की रिलीज एक बार फिर टल गई है और अब यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।

पहले यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली थी जिसे बाद में आगे बढ़ाकर नौ मार्च कर दिया गया था। अब यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।

फिल्म में ऋचा चढ्ढा पारो, अदिति राव हैदरी चंदा और राहुल भट्ट देव के किरदार में नजर आएंगे। इसमें विनीत सिंह, सौरभ शुक्ला और विपिन शर्मा भी हैं। अनुराग कश्यप फिल्म में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्मकार ने कहा कि चंदा के चरित्र को लेकर उन्होंने सोचा था कि इसे केवल अदिति राव हैदरी ही निभा सकती हैं।

उन्होंने कहा, “सौरभ शुक्ला इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने इसे बखूबी निभाया है। विपिन शर्मा, दिलीप ताहिल और दीप राज राणा के प्रदर्शन से कलाकार के तौर पर फिर से उनका शानदार काम नजर आया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493