बेला हदीद को बहन गीगी पर गर्व

लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉडल बेला हदीद ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि उन्हें अपनी बहन गीगी पर बेहद गर्व है।

लंदन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉडल बेला हदीद ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि उन्हें अपनी बहन गीगी पर बेहद गर्व है।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 21 वर्षीय मॉडल और गीगी (22) हाल ही में इटली के मिलान फैशन वीक में एक साथ नजर आई थीं।

बेला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे दोनों बैकस्टेज शैंपेन बॉटल खोलती नजर आ रही हैं।

बेला ने वीडिया के साथ लिखा, “गीगी हदीद आप जितनी मेहनती, नेक, प्रतिभावान, बुद्धिमान, मजाकिया ..आदि आदि महिला हैं मुझे उस पर बेहद गर्व है। आपको आपके चौथे और आखिरी टॉमीएक्सगीगी संकलन की बधाई।”

उन्होंने कहा, “आप सभी की अपेक्षाओं से अधिक बेहतर हैं न केवल मेरी बल्कि आपके आसपास के सभी लोगों की। मुझे आश्चर्य नहीं है कि आपने एक और जरदस्त शो किया लेकिन फिर भी आपने मुझे आश्चर्यचकित किया है जैसे आप हर दिन करती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493