इस्लामाबाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान की एक-दूसरे को लेकर कूटनीति सिर्फ दिखावा है। एक दैनिक ने गुरुवार को यह बात कही।
दैनिक ने दोनों देशों की कूटनीति को ‘कॉस्मेटिक इफेक्ट’ करार दिया है।
न्यूज इंटरनेशनल के संपादकीय के मुताबिक, हाल ही में रुस के उफा में हुई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष पाकिस्तान के नवाज शरीफ की द्विपक्षीय मुलाकात ने सद्भावना का माहौल बनाए रखने की ओर इशारा किया। लेकिन वहीं दूसरी ओर नियंत्रण रेखा पर हो रही झड़पों ने कूटनीति के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया और शांति की ओर बढ़ रही प्रक्रिया को पीछे खींचा है।
लेख के मुताबिक, “पाकिस्तान को अपनी नीतियों पर फिर से सोचने की आवश्यकता है और इसमें संयुक्त राष्ट्र को शामिल करना अच्छा विचार है। जबकि अतीत को देखते हुए यह कहना कि यह कितना सफल होगा, मुश्किल है।”
दैनिक के मुताबिक, पिछले साल सीमा पर हुई गोलीबारी ने दिल्ली और इल्स्लामाबाद दोनों जगह चिंता पैदा की।
ऐसा ही नजारा फिर से दोहराता नजर आ रहा है।
dharmpath.com dharmpath