टेरी ने पचौरी को हटाया, अजय माथुर नए निदेशक (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) ने गुरुवार को सहकर्मी के साथ यौन शोषण के आरोपी पर्यावरणविद् आर.के. पचौरी को संस्थान के महानिदेशक पद से हटा दिया है। संस्थान ने उनके स्थान पर अजय माथुर को नया महानिदेशक नियुक्त किया है।

माथुर फिलहाल केंद्र सरकार के अधीन आने वाली संस्था ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक गुरुवार को बेंगलुरु में हुई टेरी संचालन परिषद की बैठक में माथुर को नया महानिदेशक नियुक्त करने का फैसला लिया गया है।

बयान के मुताबिक, “भारत सरकार द्वारा दी गई मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद बदलाव के संक्षिप्त दौर के बाद जितना जल्द संभव होगा माथुर इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।”

टेरी के मुताबिक मौजूदा नेतृत्व के उत्तराधिकार के मुद्दे पर पहली बार सितंबर 2014 में महासभा द्वारा मुंबई में हुई इसकी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई थी।

इसके बाद एक जानी-मानी कंपनी को संस्थान के लिए उपयुक्त निदेशक ढूंढने का जिम्मा सौंपा गया था।

टेरी ने कहा, “अजय माथुर को नियुक्त करने का फैसला व्यापक खोज प्रक्रिया और दुनिया भर के उम्मीदवारों के गहन मूल्यांकन का परिणाम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493