दिग्गज उड़िया अभिनेत्री अपराजिता मोहंती भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उड़िया फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अपराजिता मोहंती सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

भुवनेश्वर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उड़िया फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अपराजिता मोहंती सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

राज्य पार्टी मुख्यालय में अभिनेत्री केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान व पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

मोहंती ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित होकर व उनके द्वारा किए गए विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई की देश मोदी के नेतृत्व में प्रगति करता रहेगा।

प्रधान ने कहा कि मोहंती के शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

अभिनेत्री ने 13 फरवरी को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मोहंती 2014 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुईं थीं।

कांग्रेस ने अभिनेत्री को कटक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन वह बीजू जनता दल (बीजद) के भतृहरि मेहताब से हार गई थीं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोहंती भाजपा के उपचुनाव प्रचार में शामिल होंगी, जो बिजेपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जारी है।

उड़िया अभिनेता मिहिर दास, अनु चौधरी व महाश्वेता रे भी भाजपा में शामिल हुए हैं और वे बिजेपुर उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493