नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज पत्रकार और संपादक एस. निहाल सिंह का सोमवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
वह द स्टेट्समैन, द इंडियन एक्सप्रेस और खलीज टाइम्स के संपादक रहे थे।
वह कई पुस्तकों के लेखक थे। फिलहाल वह समाचारपत्रों में नियमित रूप से स्तंभ लिखकर पत्रकारिता में सक्रिय थे।
निहाल सिंह 30 अप्रैल को 89 साल को होने वाले थे।
dharmpath.com dharmpath