दिग्विजय के समर्थन में सड़कों पर उतरे साधु-संत

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में बुधवार को साधु-संतों की टोली सड़कों पर उतरी है। वे भोपाल की सड़कों पर घूमकर सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।

राजधानी में बुधवार को साधु-संतों ने पूजा-अर्चना कर पुराने भोपाल में रोड शो शुरू किया। साधु संतों की इस टोली का नेतृत्व कंप्यूटर बाबा कर रहे हैं। इस रोड शो में दिग्विजय सिंह भी साथ में हैं। रोड शो में शामिल साधु-संतों के हाथ में भगवा और कांग्रेस का झंडा भी है। यह रोड शो पीरगेट सहित भोपाल की संकरी गलियों से होकर गुजर रहा है।

कंप्यूटर बाबा का कहना है, “सिंह को जिताने साधु-संत भोपाल आए हैं। इस रोड शो में शामिल होने देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संत पहुंचे हैं।”

इससे पहले मंगलवार को राजधानी में जमा हुए साधुओं ने कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में हठयोग किया था। इस मौके पर दिग्विजय सिंह भी पत्नी के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचे थे और हवन कुंड में आहूति दी थी।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493