दिग्विजय को चुनाव आयोग का नेाटिस

सीहोर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पिछले दिनों सीहोर में गणेश मंदिर के बाहर भिखारियों को रुपये बांटने के मामले में भाजपा की ओर से की गई शिकायत पर जिला प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मंगलवार को सिंह को नोटिस जारी किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री सिंह 28 मार्च को सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर दर्शन करने गए थे। बाहर निकलने पर उन्होंने भिखारियों को रुपये बांटे थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था, और भाजपा ने निर्वाचन कार्यालय और प्रशासन से इसकी शिकायत की थी।

इस शिकायत के आधार पर निर्वाचन अधिकारी वरुण अवस्थी की ओर से सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493